लाइव न्यूज़ :

गुजरात : सूरत में चार साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म

By भाषा | Updated: October 13, 2021 15:23 IST

Open in App

सूरत, 13 अक्टूबर गुजरात के सूरत जिले में एक औद्योगिक इकाई में काम करने वाले एक श्रमिक ने चार साल की एक बच्ची का कथित तौर पर अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक आरोपी ने बच्ची को उसके घर के पास से अगवा करने के बाद दुष्कर्म किया और फिर घायल अवस्था में बच्ची को सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गया।

सहायक पुलिस आयुक्त जे के पांड्या ने कहा, " घर के बाहर खेलते समय बच्ची के लापता होने के बाद उसके माता-पिता ने मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद शिकायत के आधार पर लापता बच्ची का पता लगाने के लिए जल्द ही तलाश अभियान शुरू कर दिया गया।"

अधिकारी ने कहा, " लगभग तीन घंटे की तलाश के बाद बच्ची अपने घर से लगभग तीन किमी दूर मिली और बुरी तरह से घायल थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।"

चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी जांच के बाद बच्ची से दुष्कर्म होने की पुष्टि की। पीड़ित बच्ची का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह