लाइव न्यूज़ :

गुजरात : आग से बचाये गए चार कोविड-19 संक्रमित मरीजों की अन्य अस्पतालों में मौत

By भाषा | Updated: April 26, 2021 19:16 IST

Open in App

सूरत, 26 अप्रैल जिले के एक निजी अस्पताल के गहन देखभाल कक्ष (आईसीयू) में रविवार रात आग लगने के बाद कोविड-19 के 16 अत्यंत गंभीर मरीजों को बाहर निकाला गया और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया था । हालांकि इनमें से गंभीर रूप से बीमार कम से कम चार मरीजों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी ।

उन्होंने बताया कि सूरत स्थित बहुमंजिला इमारत के पांचवें तल पर आयुष अस्पताल में रविवार रात 11 बजकर 40 मिनट पर आग लग गई थी जिसके बाद आईसीयू में भर्ती 16 मरीजों को बाहर निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

सूरत नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 16 मरीजों में से चार मरीजों की मौत हो गई, जिन्हें सूरत के निगम-संचालित एसएमआईएमईआर और निजी संजीवनी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।

उपायुक्त (स्वास्थ्य) आशीष नाइक ने कहा, "संजीवनी अस्पताल में तीन मरीजों की मौत हो गई, जबकि एक और मरीज की मौत एसएमआईएमईआर में हुई।’’

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था कि अस्पताल में आग लगने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ था क्योंकि सभी 16 रोगियों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया था और उन्हें अन्य अस्पतालों में ले जाया गया था।

एसएमसी उपायुक्त एन वी उपाध्याय ने कहा, ‘‘जहां तक अग्निशमन विभाग का संबंध है, सभी मरीजों को अन्य अस्पतालों में ठीक से स्थानांतरित कर दिया गया था।’’

इन 16 मरीजों में से आठ को एसएमआईएमईआर एवं सिविल अस्पताल और बाकी को निजी अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया था।

स्टेशन रोड पर एक इमारत की पांचवीं मंजिल पर स्थित आयुष अस्पताल के आईसीयू वार्ड में एयर कंडीशनर यूनिट में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की 15 वाहन लगाये गए थे।

आग पर जल्द काबू पा लिया गया लेकिन आईसीयू वार्ड में भर्ती सभी मरीजों को दूसरे अस्पतालों में स्थानांतरित करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे