लाइव न्यूज़ :

गुजरात : राजकोट में कार-बस की भिड़ंत में होमियोपैथी के चार विद्यार्थियों की मौत

By भाषा | Updated: August 3, 2021 20:12 IST

Open in App

राजकोट, तीन अगस्त गुजरात के राजकोट जिले में वाजदी गांव के नजदीक राज्य परिवहन की एक बस और एक कार में मंगलवार को हुई भिड़ंत में होमियोपैथी चिकित्सा महाविद्यालय के चार विद्यार्थियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सभी मृत विद्यार्थियों की उम्र 20 साल के आसपास थी।

लोधिका पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब 15 विद्यार्थी तीन कारों में सवार होकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लौट रहे थे। उन्होंने बताया,‘‘उनमें से एक कार के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर को पार कर विपरीत दिशा से आ रही राज्य परिवहन की एक बस से टकरा गई, जिसमें तीन विद्यार्थियों की मौके पर ही मौत हो गई।’’

अधिकारी ने बताया कि चौथे विद्यार्थी की मौत अस्पताल में हुई। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल अन्य विद्यार्थियों का राजकोट शासकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। बस राजकोट से कालावाड जा रही थी।

उन्होंने बताया कि मृत विद्यार्थियों की पहचान निशांत दवडा (21), फोरम धांगधारिया(22), आदर्श गोस्वामी (21) और सिमरन गिलानी (22) के तौर पर की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन