लाइव न्यूज़ :

गुजरात: फर्जी दस्तावेजों के जरिए कर्ज धोखाधड़ी मामले में चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 21, 2020 15:08 IST

Open in App

अहमदाबाद, 21 दिसंबर गुजरात में पुलिस ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लिए एकत्र किए गए पहचान दस्तावेजों का उपयोग कर महंगे मोबाइल फोन खरीदने और उन्हें अन्य लोगों को बेचने के आरोप में एक निजी बैंक कर्मचारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि इस मामले में गहराई से पड़ताल करने के बाद अहमदाबाद साइबर अपराध शाखा ने रविवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इसी तरीके को अपनाकर अब तक करीब 10 लोगों को ठग चुके हैं।

बयान के मुताबिक, मामला उस समय प्रकाश में आया जब एक पीड़ित को हाल ही में पता चला कि किसी ने उसके नाम पर 1.20 लाख रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन खरीदे हैं और उसके बैंक खाते से मोबाइल के वास्ते लिए गए कर्ज की पहली किश्त भी कट गई है। पीडित ने कभी भी मोबाइल फोन खरीद के लिए कर्ज का आवेदन तक नहीं किया था।

इसके मुताबिक, पीड़ित ने पुलिस की अपराध शाखा के पास शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद हुई जांच में सामने आया कि पीड़ित ने मुद्रा ऋण प्राप्त करने के लिए जो पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेज दिए थे, उसका कथित तौर पर आरोपियों ने इस धोखाधड़ी के लिए उपयोग किया।

पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता के दस्तावेजों के जरिए आरोपियों ने महंगे मोबाइल फोन खरीदने के लिए एक निजी बैंक से कर्ज लिया। आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़ित के फर्जी हस्ताक्षर भी किए।

बाद में आरोपियों ने महंगे मोबाइल फोन किसी अन्य को बेचकर प्राप्त हुई राशि को आपस में बांट लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह