गुजरात: जूनागढ़ में पांच और अवैध शिकारी गिरफ्तार
By भाषा | Updated: February 12, 2021 21:25 IST2021-02-12T21:25:06+5:302021-02-12T21:25:06+5:30

गुजरात: जूनागढ़ में पांच और अवैध शिकारी गिरफ्तार
जूनागढ़, 12 फरवरी गिर वन क्षेत्र और उसके आसपास जानवरों को पकड़ने में शामिल शिकारियों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करने के कुछ दिन बाद, गुजरात वन विभाग ने पांच और संदिग्ध अवैध शिकारियों को पकड़ा है जिन्होंने शेर के एक शावक को मार दिया था।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
जूनागढ़ के उप वन संरक्षक एस के बेरवाल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जूनागढ़ के डूंगरपुर गांव के निवासी एक आरोपी ने कथित तौर पर कुछ साल पहले शेर के एक शावक को फंदे में फंसाकर पकड़ने के बाद उसे मार दिया था।
एक अन्य अधिकारी ने अनुसार, चार अन्य संदिग्ध अवैध शिकारियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारी ने कहा कि पांचों आरोपियों को वन विभाग की पांच दिन की हिरासत में भेज दिया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।