लाइव न्यूज़ :

गुजरात : गांधीनगर जिला में फार्मा कंपनी के टैंक की सफाई के दौरान पांच मजदूरों की मौत

By भाषा | Updated: November 6, 2021 19:32 IST

Open in App

अहमदाबाद, छह नवंबर गुजरात के गांधीनगर जिले में फार्मास्यूटिकल कंपनी की एक इकाई के भूमिगत टैंक की सफाई के दौरान पांच मजदूरों की शनिवार को मौत हो गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मजदूरों की मौत जहरीली गैस की वजह से हुई।

गांधीनगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश मोद ने बताया कि घटना कलोल तालुका में दवा कंपनी के एक अपशिष्ट शोधन संयंत्र में आज दोपहर में हुई।

मोद ने बताया, “चूंकि आज संयंत्र बंद था, प्रबंधन ने टैंक को साफ करने का फैसला किया था, जहां मल शोधन के लिए भेजे जाने से पहले कारखाने के तरल कचरे को संग्रहीत किया जाता है। हालांकि, टैंक में शायद कोई तरल कचरा नहीं था, लेकिन मजदूरों को इसके अंदर जहरीली गैस की मौजूदगी का पता नहीं था।”

उन्होंने बताया कि एक मजदूर टैंक के भीतर बेहोश हो गया जिसके बाद चार अन्य उसे बचाने के लिए एक के बाद एक अंदर घुसते गए और जहरीली गैस की वजह से आखिरकार पांचों की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी के मालिकों ने अपने मजदूरों को किसी तरह का सुरक्षा उपकरण या मास्क नहीं उपलब्ध कराए थे।

मोद ने बताया कि मृतकों की पहचान विनय, शाही, देवेंद्र कुमार, आशीष कुमार और रंजन कुमार के रूप में हुई है। सभी की उम्र 30 से 35 साल के बीच थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग