लाइव न्यूज़ :

गुजरात: कार का टायर फटने के बाद बस से टकराई, पांच की मौत और 11 घायल

By भाषा | Updated: November 23, 2021 19:30 IST

Open in App

राजकोट, 23 नवंबर गुजरात के राजकोट जिले में गोंडल के पास मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी दिशा से आ रही राज्य परिवहन निगम की बस से टकरा गयी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी तथा 11 लोग घायल हो गये।

गोंडल ग्रामीण थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कार में सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, वहीं बस के नौ यात्रियों को मामूली चोट आई है।

उन्होंने कहा, ‘‘कार गोंडल की तरफ जा रही थी और बिलिया गांव के पास टायर फट जाने से उसका संतुलन बिगड़ गया। कार डिवाइडर से उछलकर दूसरी तरफ चली गयी और बस से टकरा गयी।’’

अधिकारी ने बताया कि कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस