लाइव न्यूज़ :

गुजरात: आईवीएफ तकनीक से भैंसों की बन्नी प्रजाति के पहले बच्चे का जन्म हुआ

By भाषा | Updated: October 23, 2021 15:46 IST

Open in App

अहमदाबाद, 23 अक्टूबर गुजरात के कच्छ क्षेत्र में भैंस की प्रमुख प्रजाति ‘बन्नी’ की एक भैंस ने यहां गिर सोमनाथ जिले में एक किसान के घर पर आईवीएफ तकनीक के जरिए एक बच्चे को जन्म दिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस तकनीक के जरिए भैंस के बच्चे का जन्म कराए जाने का उद्देश्य आनुवांशिक तौर पर अच्छी मानी जाने वाली इन भैंसों की संख्या बढ़ाना है ताकि दुग्ध उत्पादन भी बढ़ सके। बन्नी भैंस शुष्क वातावरण में भी अधिक दुग्ध उत्पादन की क्षमता के लिए जानी जाती हैं।

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने इसे इस प्रजाति की किसी भैंस द्वारा ‘इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ)’ के जरिए जन्म देने का पहला मामला बताया। यह बन्नी भैंस गिर सोमनाथ के धानेज गांव के एक डेयरी किसान की है।

मंत्रालय ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘देश में भैंसों की बन्नी नाम की प्रजाति के आईवीएफ के जरिए पहले बच्चे के जन्म की अच्छी खबर देते हुए प्रसन्नता हो रही है। सुशीला एग्रो फार्म्स के किसान विनय एल वाला के यहां छह बन्नी भैंसे आईवीएफ तकनीक के जरिए गर्भवती हुईं, उनमें से यह पहली भैंस है जिसने बच्चे को जन्म दिया।’’

वाला ने बताया कि भैंस के बच्चे का जन्म शुक्रवार सुबह हुआ और अगले कुछ दिन में और बच्चों का जन्म होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटYashasvi Jaiswal Record: वनडे क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, जानें

क्राइम अलर्टTamil Nadu News: सरकारी स्कूल के छात्रों की आपस में भिड़त, 12वीं के छात्र की मौत

ज़रा हटकेपाकिस्तानी महिला ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार, पति के दिल्ली में दूसरी शादी करने का किया दावा

क्रिकेटवनडे में सलामी बल्लेबाजों को छोड़कर बल्लेबाजी क्रम को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता, कोच गौतम गंभीर बोले- अलग-अलग भूमिका निभा रहा वॉशिंगटन सुंदर

भारतजब आग लगी तो ‘डांस फ्लोर’ पर मौजूद थे 100 लोग?, प्रत्यक्षदर्शी बोले- हर कोई एक-दूसरे को बचा रहा था और यहां-वहां कूद रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडांस फ्लोर पर लगी आग..., कुछ ही पलों में पूरा क्लब आग की लपटों में घिरा, गोवा हादसे के चश्मदीद ने बताया

भारतगोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 लोगों की गई जान; जानें कैसे हुआ हादसा

भारतGoa Club Fire: नाइट क्लब अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हुई, 4 पर्यटकों समेत 14 कर्मचारियों की मौत

भारतGoa Fire: गोवा नाइट क्लब आग मामले में पीएम ने सीएम सावंत से की बात, हालातों का लिया जायजा

भारतटीचर से लेकर बैंक तक पूरे देश में निकली 51,665 भर्तियां, 31 दिसंबर से पहले करें अप्लाई