लाइव न्यूज़ :

गुजरात: कांडला बंदरगाह के पास मेथेनॉल की टंकी में आग लगी, चार की मौत

By भाषा | Updated: December 31, 2019 05:49 IST

Open in App
ठळक मुद्देकच्छ (पूर्वी) के पुलिस अधीक्षक परीक्षित राठौड़ ने बताया कि आग दोपहर में लगी। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

गुजरात के कच्छ जिले में कांडला बंदरगाह के पास एक निजी कंपनी की मेथेनॉल भंडारण की एक टंकी में आग लग जाने से सोमवार को चार व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कच्छ जिले के गांधीधाम से लगभग 16 किलोमीटर दूर स्थित एम/एस आईएमसी टर्मिनल का एक कर्मचारी और तीन श्रमिक भंडारण टंकी की छत पर चढ़ कर नियमित निरीक्षण कर रहे थे तभी विस्फोट के साथ टंकी की छत उड़ गई।

कच्छ (पूर्वी) के पुलिस अधीक्षक परीक्षित राठौड़ ने बताया कि आग दोपहर में लगी। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के काम में कई दमकल वाहन और बड़ी संख्या में दमकलकर्मी लगे हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि सभी चारों मृतकों के शव घटनास्थल से बरामद कर लिए गए हैं और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। मृतक कर्मी की पहचान संजय वाघ के रूप में की गई है तथा तीनों श्रमिकों की पहचान संजय साहू, दर्शन राय और ओमप्रकाश रेगर के रूप में हुई है। 

टॅग्स :भीषण आगअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं