लाइव न्यूज़ :

गुजरात: स्याही बनाने की फैक्टरी में भीषण आग, तीन दमकल कर्मचारी झुलसे

By भाषा | Updated: June 12, 2021 12:54 IST

Open in App

अहमदाबाद, 12 जून गुजरात म अहमदाबाद शहर के नरोदा इलाके में स्याही बनाने वाली एक फैक्टरी में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई, जिससे आग बुझाने के काम में लगे तीन दमकल कर्मचारी मामूली रूप से झुलस गए।

शहर के प्रभारी प्रमुख दमकल अधिकारी राजेश भट्ट ने बताया कि ‘इंक-एनन’ की फैक्टरी में आग लगने की सूचना तड़के करीब साढ़े तीन बजे मिली जिसके बाद 20 से अधिक दमकल वाहनों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘आग भीषण थी, इसे पूरी तरह से काबू करने में करीब पांच घंटे का वक्त लगा और इस दौरान फैक्टरी में रखे घुलनशील पदार्थ में विस्फोट होने से तीन दमकल कर्मचारी मामूली रूप से झुलस गए। कर्मचारियों की हालत स्थिर है। हमारी कोशिश थी कि आग पास के रिहायशी इलाके तक नहीं फैल पाए।’’

घायल कर्मचारियों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे