लाइव न्यूज़ :

गुजरात : अहमदाबाद में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण को वित्त मंत्रालय की मंजूरी

By भाषा | Updated: August 5, 2021 21:53 IST

Open in App

अहमदाबाद, पांच अगस्त केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने गुजरात के अहमदाबाद शहर के नारनपुरा इलाके में खेल परिसर के निर्माण के लिए प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एएमसी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक यह स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स नारनपुरा क्षेत्र में वरदान टावर के पीछे स्थित 79,500 वर्ग मीटर जमीन पर बनाया जाएगा। इसके निर्माण में अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन किया जाएगा। यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही स्तर के टूर्नामेंट आयोजित किए जा सकेंगे। इसके निर्माण में 584 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

गौरतलब है कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फरवरी में अहमदाबाद के मोटेरा इलाके में नरेन्द्र मोदी स्टेडियम और सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव के उद्घाटन के अवसर पर एक कार्यक्रम के दौरान खेल परिसर के निर्माण के बारे में घोषणा की थी। यह स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के लिए निशुल्क उपलब्ध होगा।

इस खेल परिसर में एक एक्वेटिक कॉम्पलेक्स, एक सामुदायिक खेल केंद्र, खेल उत्कृष्टता केंद्र, इनडोर मल्टी-स्पोर्ट्स क्षेत्र, फिट इंडिया क्षेत्र और आउटडोर खेल क्षेत्र होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह