लाइव न्यूज़ :

गुजरातः मकान निर्माण के लिए आर्थिक मदद मिलने में देरी पर किसान ने खुदकुशी की

By भाषा | Updated: January 4, 2021 15:14 IST

Open in App

महिसागर, चार जनवरी गुजरात के महिसागर जिले में 70 वर्षीय एक किसान ने एक सरकारी योजना के तहत आवंटित मकान के निर्माण के लिए धन जारी होने में देरी पर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि महिसागर के वंदरवेड गांव के रहने वाले बलवंतसिंह चरण ने शनिवार शाम को बाकोर तालुका पंचायत के कार्यालय की दूसरी मंजिल में फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी।

बाकोर तालुका थाने के उप-निरीक्षक एम बी वाच्छानी ने कहा, ‘‘दफ्तर में तीन-चार कर्मचारी थे, लेकिन जहां चरण ने फांसी लगाई, उस कमरे में कोई नहीं था।’’

अधिकारी के अनुसार किसान ने यह कदम उठाने से पहले आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया और कहा कि उसका काम नहीं हो रहा, इसलिए वह अपनी जान देने जा रहा है। हालांकि उसने फोन पर काम के बारे में जानकारी नहीं दी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘खुदकुशी का वास्तविक कारण क्या है यह पता लगाने के लिए हम जांच कर रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया कि किसान एक सरकारी आवासीय योजना के तहत जारी धन नहीं मिलने से निराश था। उसका आवदेन मंजूर हो चुका था। अन्य जानकारियों के लिए हम रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है और बाकोर तालुका पुलिस थाने में हादसे में मौत का एक मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?