लाइव न्यूज़ :

आईजीआई हवाई अड्डे पर कनाडा के फर्जी वीजा के साथ पकड़ा गया गुजरात का परिवार

By भाषा | Updated: September 23, 2021 19:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर सीआईएसएफ ने कनाडा के कथित फर्जी वीजा के साथ गुजरात के एक व्यक्ति, उसकी पत्नी व बेटी को दिल्ली हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि गुजरात के मेहसाणा जिला निवासी परिवार को बुधवार रात इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे के टर्मिनल-3 पर रोका गया। उन्होंने बताया कि परिवार का व्यवहार संदिग्ध लग रहा था।

परिवार को फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) और साओ पाउलो (ब्राजील) के माध्यम से अमेरिका के सांताक्रूज जाना था।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उनके यात्रा दस्तावेजों में विसंगतियां थीं और दिल्ली में कनाडा के दूतावास ने पुष्टि की कि तीनों पासपोर्ट पर उनके देश के वीजा फर्जी हैं।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि विदेशियों के क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) ने तीनों को उनके दस्तावेजों और सही गंतव्य की विस्तृत जांच के लिए अधिकारियों को सौंप दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे