लाइव न्यूज़ :

गुजरात: अमेरिकियों को निशाना बनाने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भांडाफोड़, तीन धरे गए

By भाषा | Updated: May 10, 2021 13:59 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 मई गुजरात पुलिस ने जल्द कर्ज दिलाने के नाम पर अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का अहमदाबाद में भांडाफोड़ किया है और इस बाबत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर साइबर अपराध की टीम ने रविवार को जगतपुर इलाके में स्थित एक कॉल सेंटर पर छापा मारा और तीन लोगों को दबोच लिया, जिनकी पहचान भरतसिंह मंडोला (35),अखिलेश नायर (23) और अजय सोनवणे (28) के रूप में हुई है। वे सभी अहमदाबाद के रहने वाले हैं।

साइबर अपराध शाखा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आरोपी ‘यूएसए स्पीडी कैश लोन सेंटर’ के प्रतिनिधि बनकर अमेरिकियों को फोन करते थे और उन्हें जल्दी कर्ज दिलाने की पेशकश का लालच देते थे।

विज्ञप्ति के मुताबिक, लोगों का भरोसा जीतने और अपनी कंपनी की वास्तविकता पेश करने के लिए ‍वे एक विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए फोन करते थे और लोगों को फोन स्क्रीन पर भारतीय के बजाय अमेरिकी नंबर नजर आता था।

जब पीड़ित ऋण लेने के लिए तैयार हो जाता था तो आरोपी कम क्रेडिट स्कोर होने की वजह से कर्ज जारी नहीं किए जाने की बात कहते थे।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि इसके बाद वे पीड़तों से कहते थे कि कर्ज लेने के वास्ते क्रेडिट स्कोर बढ़ाने के लिए पहले लेन-देन शुल्क जमा कराएं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान