लाइव न्यूज़ :

गुजरात परीक्षा पत्र लीक: भूख हड़ताल पर बैठे आप नेता अस्पताल में भर्ती, पार्टी ने किया ‘यज्ञ’

By भाषा | Updated: December 28, 2021 13:01 IST

Open in App

अहमदाबाद, 28 दिसंबर गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता महेश सावनी को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ भूख हड़ताल के दौरान सेहत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह सरकारी विभागों में प्रधान लिपिकों की भर्ती का परीक्षा पत्र कथित तौर पर लीक होने को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं।

इस बीच, आप ने परीक्षा पत्र लीक मामले के संबंध में अपनी लड़ाई को लेकर पिछले हफ्ते से जेल में बंद और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे अपने नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए यहां प्रदेश पार्टी कार्यालय में मंगलवार को एक ‘यज्ञ’ किया।

आप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि सावनी को प्रदर्शन स्थल पर नियमित जांच के दौरान सेहत बिगड़ने के बाद सोमवार शाम को अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सावनी और आप के दिल्ली के विधायक तथा गुजरात इकाई के प्रभारी गुलाब सिंह बुधवार से पार्टी कार्यालय में अनशन पर बैठे हैं और वे सरकार विभागों में प्रधान लिपिक के तौर पर भर्ती के लिए 12 दिसंबर को हुई परीक्षा में बैठे करीब 88,000 उम्मीदवारों के लिए न्याय की मांग रहे हैं। परीक्षा पत्र लीक होने के कारण यह परीक्षा बाद में रद्द कर दी गयी थी।

इस मामले को लेकर पिछले सप्ताह गांधीनगर में भाजपा मुख्यालय में घुसने पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आप के 60 से अधिक नेता और कार्यकर्ता जेल में बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?