लाइव न्यूज़ :

गुजरात: प्रश्न पत्र लीक होने के कारण वरिष्ठ लिपिकों की भर्ती लिए आयोजित परीक्षा रद्द

By भाषा | Updated: December 21, 2021 16:53 IST

Open in App

अहमदाबाद (गुजरात), 21 दिसंबर गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने मंगलवार को कहा कि गुजरात सरकार ने परीक्षा से पहले एक प्रश्न पत्र के लीक होने के बाद वरिष्ठ लिपिकों की भर्ती के लिए हाल ही में आयोजित लिखित परीक्षा रद्द कर दी है।

इस बीच, पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ बैठक के बाद संघवी ने गांधीनगर में पत्रकारों से कहा कि ‘‘एक उदाहरण पेश’’ करने के लिए परीक्षा पत्र लीक से जुड़े मुकदमे की सुनवाई त्वरित अदालत में की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लगभग 88,000 अभ्यर्थियों के हित में परीक्षा रद्द करने का निर्णय किया है, जिन्होंने परीक्षा दी थी।

मंत्री ने कहा, ‘‘ नए सिरे से, अधिक पारदर्शी तरीके से और एक अलग पद्धति के जरिए मार्च 2022 में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पिछली परीक्षा के लिए ‘फॉर्म’ भरने वाले सभी अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के लिए पात्र माना जाएगा।’’

गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (जीएसएसएसबी) ने 12 दिसंबर को 186 वरिष्ठ लिपिकों की भर्ती के लिए गुजरात के विभिन्न केन्द्रों पर लिखित परीक्षा परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें लगभग 88,000 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

इस बीच, गांधीनगर पुलिस ने परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले के मुख्य आरोपी जयेश पटेल (39) को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया।

साबरकांठा के पुलिस अधीक्षक नीरज बडगुजर ने बताया कि आरोपी को साबरकांठा पुलिस के हवाले कर दिया गया, क्योंकि इस मामले के संबंध में प्राथमिकी वहां प्रांतिज थाने में दर्ज की गई है।

अधिकारी ने बताया कि परीक्षा देने वाले दो अभ्यार्थियों रितेश प्रजापति और रौनक साधु को भी साबरकांठा पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार किया। अभी तक इस मामले में राज्यभर से 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रांतिज थाने में एक सप्ताह पहले भारतीय दंड संहिता की धारा 420 , 409 और 120-बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया