बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी 'हम' गुजरात में दिखायेगी अपना दमखम, लड़ेगी चुनाव

By एस पी सिन्हा | Updated: October 16, 2022 16:28 IST2022-10-16T16:28:28+5:302022-10-16T16:28:28+5:30

जीतनराम मांझी ने कहा कि गुजरात की बात है तो वहां हमारे लोग काफी संख्या में हैं। वे पार्टी के बैनर तले आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं। दीपावली के बाद चुनाव की रणनीति तय कर ली जाएगी।

Gujarat Elections 2022: Former Bihar Chief Minister Jitan Ram Manjhi's party 'Hum' will show its power in Gujarat | बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी 'हम' गुजरात में दिखायेगी अपना दमखम, लड़ेगी चुनाव

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी 'हम' गुजरात में दिखायेगी अपना दमखम, लड़ेगी चुनाव

Highlights हम पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में भी अपना उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया जीतन राम मांझी ने कहा, दीपावली के बाद चुनाव की रणनीति तय कर ली जाएगीमांझी ने कहा कि गुजरात में अगर कांग्रेस से गठबंधन होता है तो ठीक है नहीं तो पार्टी वहां स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी

पटना: बिहार में महागठबंधन सरकार की सहयोगी जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) अब गुजरात में भी अपना दमखम दिखाने का मन बना रही है। हम पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में भी अपना उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। पार्टी की तरफ से इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

पार्टी के संरक्षक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि गुजरात की बात है तो वहां हमारे लोग काफी संख्या में हैं। वे पार्टी के बैनर तले आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं। दीपावली के बाद चुनाव की रणनीति तय कर ली जाएगी।

मांझी ने कहा कि गुजरात में अगर कांग्रेस से गठबंधन होता है तो ठीक है नहीं तो पार्टी वहां स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। दीपावली के बाद चुनाव की रणनीति तय कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में हम का कांग्रेस के साथ गठबंधन है, लेकिन गुजरात में अगर अलग-अलग चुनाव लड़ने की बात होगी तो सारी चीजों को देखते हुए पार्टी की रणनीति तय की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि अगर गुजरात चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन हुआ तो कुछ सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग करेंगे। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो पार्टी स्वतंत्र रूप से वहां की कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 

मांझी ने कहा कि बीते दिनों जब मैं कच्छ के रण में था, तो वहां के लोग बड़ी संख्या में मिलने आए थे। दो दिनों में करीब दो सौ लोग मिले। यही नहीं उन लोगों ने यह भी कहा कि यहां से चुनाव लड़ा जाए। परिणाम बेहतर आएंगे। इस पर हमारी ओर से उन्हें भरोसा दिया गया है कि ‘हम’ वहां से चुनाव लड़ेगा और अपने मजबूत उम्मीदवार को विभिन्न स्थानों से चुनाव मैदान में उतारेगा। 

मांझी ने कहा कि इसी माह के अंत में मैं खुद या फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष गुजरात जाएंगे और अपने लोगों से चुनाव लड़ने की रणनीति पर विचार विमर्श कर चुनाव लड़ने का फाइनल रूप रेखा तय करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह तय है कि ‘हम’ गुजरात विधानसभा चुनाव मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतरने जा रहा है।

Web Title: Gujarat Elections 2022: Former Bihar Chief Minister Jitan Ram Manjhi's party 'Hum' will show its power in Gujarat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे