लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव: भाजपा आज सभी 183 उम्मीदवारों के नाम की कर सकती है घोषणा, नए और युवा चेहरों को तरजीह देने की सलाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2022 12:29 IST

भाजपा का गुजरात में लगातार सातवीं बार जीत दर्ज करने का लक्ष्य है। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे भाजपा बैठक के दौरान सभी 183 उम्मीदवारों के नाम तय कर सकती हैअगले कुछ दिनों में भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। पार्टी को सुझाव मिले हैं कि उसे नए और युवा चेहरों को चुनना चाहिए।

नयी दिल्लीः भाजपा का शीर्ष नेतृत्व गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर आज विचार-विमर्श करेगा जिसके लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए शाम को यहां बैठक करेगी। इस समिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं। भाजपा का गुजरात में लगातार सातवीं बार जीत दर्ज करने का लक्ष्य है। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को होगा।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा बैठक के दौरान सभी 183 उम्मीदवारों के नाम तय कर सकती है और अगले कुछ दिनों में सूची जारी कर सकती है। उन्होंने बताया कि सीटों पर बंटवारे के लिहाज से नया रिकॉर्ड बनाने के मकसद से पार्टी संगठन में नयी ऊर्जा फूंकना चाहती है। इसे देखते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को सूची से बाहर रखने की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता है। सूत्रों ने यह भी बताया कि पार्टी को सुझाव मिले हैं कि उसे नए और युवा चेहरों को चुनना चाहिए।

राज्य के 2017 विधानसभा चुनाव के कड़े मुकाबले में भाजपा ने 99 और उसकी मुख्य प्रतिंद्वद्वी कांग्रेस ने 77 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के कई विधायकों के दल बदलने के कारण विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 111 हो गयी है और इसकी संभावना कम ही है कि भाजपा सभी मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट देगी। इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के आने से भाजपा और कांग्रेस के सामने नयी चुनौती पैदा हो गयी है। भाषा गोला नरेश नरेश

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह