लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव: क्या हुआ जब कांग्रेस उम्मीदवार ने लगाया 'अल्लाहु अकबर' का नारा, भाजपा ने बयान को बताया आपत्तिजनक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2022 22:27 IST

इस पुरे विवाद पर बोलते हुए राजकोट (पूर्व) से कांग्रेस उम्मीदवार राजगुरु के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा के उदय कांगड़ ने कहा, ''इस तरह के बयान से उन्होंने न केवल हिंदुओं बल्कि मुसलमानों का भी अपमान किया है। यह सिर्फ हिंदू और मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने का एक प्रयास है।"

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस उम्मीदवार द्वारा अजमेर व सोमनाथ से संबंधित टिप्पणी पर विवाद हो गया है। चुनाव सभा के दौरान इंद्रनील राजगुरु ने महादेव और अल्लाह को एक बताया है। ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवार के इस बयान पर भाजपा ने सवाल उठाया है।

गांधीनगर: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले राजकोट से कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने धार्मिक स्थलों अजमेर और सोमनाथ पर टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार ने दावा किया कि ऐसी टिप्पणियां हिंदू समुदाय के लिए आपत्तिजनक हैं। 

क्या है पूरा विवाद

राजकोट (पूर्व) से कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरु ने शनिवार को उपने क्षेत्र में एक जनसभा को संबंधित किया जिसमें ज्यादातर मुस्लिम समुदाय के सदस्य थे। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके साथ ‘हर हर महादेव’ का नारा लगाना चाहिए। भीड़ ने ऐसा ही किया। 

राजगुरु ने सभा में आगे कहा, “ मेरी नजर में महादेव और अल्लाह एक ही हैं। अजमेर में महादेव और सोमनाथ में अल्लाह का वास है। अल्लाहु अकबर (ईश्वर महान है)।” आपको बता दें कि अजमेर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के लिए प्रसिद्ध है और सोमनाथ भगवान महादेव के मंदिर के लिए मशहूर है। 

कांग्रेस उम्मीदवार ने अजमेर और सोमनाथ को लेकर क्या कहा

कांग्रेस के पूर्व विधायक राजगुरु ने कहा, “ मेरी नज़र में महादेव और अल्लाह एक ही हैं। मुझे अपने हिंदू भाइयों को एक बस में भगवान महादेव (सोमनाथ) के पास ले जाने में खुशी होती है। मुझे वही खुशी महसूस होती है जब मैं लोगों से भरी गाड़ियों के साथ अजमेर जाता हूं ... जो लोग हमें सुधारना चाहते हैं उन्हें पता होना चाहिए कि हम सभी इंसान हैं। अल्लाहु अकबर। हर हर महादेव।” 

गौरतलब है कि वह कुछ समय आम आदमी पार्टी (आप) में रहने के बाद हाल में कांग्रेस में लौटे हैं। राजगुरु की टिप्पणी का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

वीडियो वायरल होने के बाद क्या बोले कांग्रेस उम्मीदवार

ऐसे में जब इस सभा का वीडियो वायरल हुआ तो राजगुरु ने इस पर जवाब दिया और कहा, "मेरे 'अल्लाहु अकबर' कहने वाली एक क्लिप सामने आई है। उसी क्लिप में, लोगों को 5,000 मुसलमानों को 'हर हर महादेव' के नारे लगाते हुए भी सुनना चाहिए।" उन्होंने कहा कि विरोधी भाजपा ने उनके भाषण का एक हिस्सा वायरल करा दिया है जिसमें वह 'अल्लाहु अकबर' कहते नजर आ रहे हैं। 

कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा, "मैंने उनसे (जनसभा) पूछा कि अगर मुझे अल्लाह का नाम लेने में शर्म नहीं आती है, तो क्या आपको महादेव का नाम लेने में शर्म आती है? जब मैंने 'अल्लाहु अकबर' कहा, तो 5000 लोगों ने 'हर हर महादेव' का नारा लगाया। यह वीडियो की हकीकत है।” 

भाजपा ने इस बयान को बताया आपत्तिजनक 

हालांकि, राजकोट (पूर्व) से राजगुरु के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा के उदय कांगड़ ने कहा, ''बहुत अंतर है। ऐसा बयान हिंदू समुदाय के लिए आपत्तिजनक है। सोमनाथ देश भर में श्रद्धेय है। यह पहला ज्योतिर्लिंग है। ऐसा कुछ नहीं कहना चाहिए।" अहमदाबाद के धार्मिक नेता चैतन्य शंभू महाराज ने कहा कि वह राजगुरु के बयानों की कड़ी निंदा करते हैं। 

उन्होंने दावा किया, "यह एक उदाहरण है कि एक व्यक्ति वोट के लिए कितना नीचे गिर सकता है। इस तरह के बयान से उन्होंने न केवल हिंदुओं बल्कि मुसलमानों का भी अपमान किया है। यह सिर्फ हिंदू और मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने का एक प्रयास है।" आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा।  

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह