लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव: भाजपा विधायक ने बेटे के नामांकन पत्र के सवाल पर पत्रकारों को धमकाया

By भाषा | Updated: February 8, 2021 23:32 IST

Open in App

अहमदाबाद, आठ फरवरी गुजरात में भाजपा के एक विधायक ने अपने बेटे के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं को ‘खत्म करने की’ धमकी दे दी।

पत्रकारों ने विधायक से पूछा था कि क्या वडोदरा नगर निगम के आगामी चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उनके बेटे के तीन बच्चे हैं, जो कि चुनाव नियमों का उल्लंघन है।

एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधायक मधु श्रीवास्तव के बेटे दीपक श्रीवास्तव का नामांकन पत्र सोमवार शाम में बच्चों की संख्या को लेकर खारिज कर दिया गया। भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद दीपक श्रीवास्तव ने वडोदरा के वघोड़िया वॉर्ड से स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया था।

वडोदरा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एम एस सोलंकी ने बिना विस्तृत जानकारी देते हुए बताया, ‘‘दीपक श्रीवास्तव का नामांकन बच्चों की संख्या के आधार पर अवैध करार दिया गया।’’

गुजरात स्थानीय प्राधिकार (संशोधन) अधिनियम, 2005 के तहत अगर किसी उम्मीदवार के दो से ज्यादा बच्चें हैं तो उनका नामांकन पत्र खारिज हो सकता है।

विधायक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ अगर आपने दोबारा यह कहा कि मेरे बेटे के तीन बच्चें हैं तो मैं मुकदमा कर दूंगा। उसके सिर्फ दो बच्चे हैं न कि तीन। जब वह दूसरी बार चुनाव जीता था तो उसके एक बच्चा था और अब उसके दो बच्चे हैं। उसके तीन बच्चे नहीं हैं। अगर आपके पास सबूत है तो मुझे दिखाएं। बोलने से पहले सोच लें, …अच्छा होगा कि यह सवाल न पूछें क्योंकि मैं आपको उसके बाद यहां खड़ा रहने नहीं दूंगा। सावधान हो जाएं, …ऐसा कुछ भी न पूछें वरना मैं यहीं खत्म कर दूंगा। मैं किसी और को खत्म करने के लिए कह दूंगा, इसलिए सावधान हो जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो