लाइव न्यूज़ :

Gujarat Election 2022: दूसरे चरण में 93 सीट पर कल मतदान, 61 दलों के 833 उम्मीदवार मैदान में, बीजेपी, कांग्रेस और आप में टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2022 17:03 IST

Gujarat Election 2022: मध्य गुजरात में भाजपा ने 37 सीट जीती थी। कांग्रेस को 22 सीट मिली थी। लेकिन उत्तर गुजरात में, कांग्रेस ने 17 सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा को 14 सीट मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्दे वाघोडिया सीट से भाजपा के बागी मधु श्रीवास्तव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने 12 और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 44 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।कांग्रेस 90 सीट पर चुनाव लड़ रही है और उसकी सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने दो सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं।

अहमदाबादः गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को 14 मध्य और उत्तरी जिलों की 93 सीट पर मतदान होगा। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इनमें से 51 सीट जीती थी। कांग्रेस ने 39, जबकि तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी।

मध्य गुजरात में भाजपा ने 37 सीट जीती थी। कांग्रेस को 22 सीट मिली थी। लेकिन उत्तर गुजरात में, कांग्रेस ने 17 सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा को 14 सीट मिली थी। दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम को समाप्त हो गया था। सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों की 89 सीट पर पहले चरण में एक दिसंबर को मतदान हुआ था।

पहले चरण में औसत मतदान 63.31 प्रतिशत दर्ज किया गया था। गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीट हैं। दूसरे चरण में जिन शेष 93 सीट पर मतदान होगा, उसके लिए 61 राजनीतिक दलों के 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य चुनाव निकाय के अनुसार, उम्मीदवारों में 285 निर्दलीय भी शामिल हैं।

भाजपा और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली ‘आप’ सभी 93 सीट पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस 90 सीट पर चुनाव लड़ रही है और उसकी सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने दो सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं। अन्य दलों में, भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने 12 और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 44 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

सोमवार को जिन 93 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा, वे अहमदाबाद, वडोदरा, गांधीनगर और अन्य जिलों में फैले हुए हैं। दूसरे चरण के कुछ महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का घाटलोडिया, भाजपा नेता हार्दिक पटेल का विरमगाम और गांधीनगर दक्षिण क्षेत्र शामिल हैं, जहां से भाजपा के ही अल्पेश ठाकोर चुनाव लड़ रहे हैं।

इसके अलावा, दलित नेता जिग्नेश मेवानी बनासकांठा जिले की वडगाम सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, और गुजरात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुखराम राठवा छोटा उदयपुर जिले के जेतपुर से उम्मीदवार हैं। वडोदरा जिले की वाघोडिया सीट से भाजपा के बागी मधु श्रीवास्तव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022आम आदमी पार्टीBJPकांग्रेसगुजरातचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह