Gujarat Election 2022: मोरबी में भाजपा आगे, 'आप' के सीएम कैंडिडेट इसुदान गढ़वी खंभालिया सीट से आगे
By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 8, 2022 09:47 IST2022-12-08T09:32:14+5:302022-12-08T09:47:39+5:30
गुजरात की द्वारका जिले की खंभालिया विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे आप के मुख्यमंत्री पद के कैंडिडेट इसुदान गढ़वी शुरूआती रूझान से भाजपा प्रत्याशी से पीछे चल रहे थे लेकिन बाद में गढ़वी ने भाजपा प्रत्याशी को पछाड़ते हुए बढ़त बना ली है।

फाइल फोटो
दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में जैसे-जैसे रूझान आने शुरू हुए एक बात तो स्पष्ट तरीके से साफ हो रही है कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की दावेदारी सबसे मजबूत नजर आ रही है, वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के सारे दावे को धता बताते हुए अपनी स्थिति को मदबूत बनाये रखा है।
लेकिन गुजरात की द्वारका जिले की खंभालिया विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे आप के मुख्यमंत्री पद के कैंडिडेट इसुदान गढ़वी शुरूआती रूझान से भाजपा प्रत्याशी से पीछे चल रहे थे लेकिन बाद में गढ़वी ने भाजपा प्रत्याशी को पछाड़ते हुए बढ़त बना ली है। गढ़वी और भाजपा प्रत्याशी के बीच लगातार उतार-चढ़ाव की नूरा-कुश्ती जारी है।
वहीं दूसरी ओर मोबरी विधानसभा सीट की बात करें तो अब तक की मतगणना में सामने आये रूझान के मुताबिक मोरबी की विधानसभा सीटों पर भाजपा के कांतिलाल शिवलाल अमृतिया विरोधी प्रत्याशियों से आगे चल रहे हैं।
भारतीय चुनाव आयोग की ओर से सुबह 9 बजे तक साझा की गई जानकारी के अनुसार गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को सबसे अधिक वोट मिला है और उसका वोट प्रतिशत 54 फीसदी है, वहीं विपक्षी दल कंग्रेस को 30.1 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 11.9 फीसदी वोट मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इसके साथ ही कुल 182 सीटों के मौजूदा स्थिति की बात करें तो अब तक 177 सीटों के रूझान समाने आ चुके हैं। जिसमें भाजपा 144 सीटों पर बढ़त बनाते हुए पहले स्थान पर , 24 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे स्थान पर, 9 सीटों पर बढ़त बनाते हुए आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर दिखाई दे रही है। इसके साथ ही अन्य भी 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।