लाइव न्यूज़ :

Gujarat Election 2022: ओवैसी ने कहा, "मोदी जी ने 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था, अब 10 लाख की बात कर रहे हैं, फेंकना तो कोई इनसे सीखे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 23, 2022 14:28 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने एक चुटकुले के जरिये प्रधानमंत्री मोदी पर व्यंग्य किया है कि एक लड़की अपने प्रेमी से पूछा कि सरकारी नौकरी कब तक मिल जाएगी तुम्हें, मेरे पापा मेरे लिए लड़का तलाश रहे हैं। लड़के ने जवाब दिया कि मोदी सरकार पर भरोसा मत करो, तुम शादी कर लो।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात चुनाव में एआईएमआईएम प्रमुख असदु्ददीन ओवैसी का प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमलासरकारी नौकरियों को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी को खड़ा किया कटघरे में ओवैसी ने 2 करोड़ नौकरियों का जिक्र करते हुए कहा, फेंकना तो कोई मोदीजी से सीखे

अहमदाबाद: गुजरात चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सियासी हमले का शिकार हो रहे हैं, बल्कि सूबे के अल्पसंख्यक वोटों के धुवीकरण में जुटी हुई ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के हमले भी पीएम मोदी पर तेज हो गये हैं।

इस विधानसभा चुनाव में बिलकिस बानो और अल्पसंख्यकों के अधिकार जैसे कई मुद्दों को केंद्र में रखकर एआईएमआईएम के लिए धुंआधार प्रचार कर रहे पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर सरकारी नौकरियों को लेकर सियासी मैदान में पीएम मोदी की घरेबंदी की है। ओवैसी ने पार्टी द्वारा जारी किया गया खुद का वीडियो ट्वीट करते हुए कैप्शन दिया है, "पापा लड़का ढूंढ रहें हैं..." 

असदुद्दीन ओवैसी वीडियो में एक चुटकुले के जरिये प्रधानमंत्री पर व्यंग्य कर रहे हैं कि एक लड़की अपने बरोजगार प्रेमी से पूछती है कि तुम्हारी सरकारी नौकरी कब तक लग जाएगी, मेरे पिताजी मेरे लिए लड़का तलाश रहे हैं। लड़की के सवाल पर लड़का जवाब देता है कि जब तक मोदी सरकार है तब तक सरकारी नौकरी का कोई चांस नहीं है, अपने तुम कहीं और शादी कर लो।

इसी के साथ ओवैसी अपने भाषण में आगे कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 2014 में सत्ता में आये थे, तो उन्होंने 2 करोड़ नौकरी हर साल देने का वादा किया था, आज 2022 है। उस लिहाज से पीएम मोदी को 16 करोड़ नौकरी देने चाहिए लेकिन अब वो कह रहे हैं कि 2024 तक 10 लाख नौकरी देंगे। अगर किसी को फेंकना सिखना है तो उसे पीएम मोदी से सीखना चाहिए। 

दिलचस्प बात यह है कि एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात के चुनावी जनसभा में सरकारी मसला उस समय उठाया, जब बीते सोमवार को प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले के जरिये 75 हजार नौकरियों के नियुक्ति पत्र बांटे। लेकिन बावजूद उसके एआईएमआईएम ने पार्टी चीफ ओवैसी का बेरोजगारी के मसले पर इस वीडियो को जारी करते हुए सरकारी नौकरी को लेकर पीएम मोदी को कटघरे में खड़ा किया है।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022असदुद्दीन ओवैसीनरेंद्र मोदीएआईएमआईएमBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया