लाइव न्यूज़ :

गुजरात: अहमदाबाद में घर के भीतर बुजुर्ग दंपति की हत्या, लूटपाट की आशंका

By भाषा | Updated: November 3, 2021 13:17 IST

Open in App

अहमदाबाद, तीन नवंबर गुजरात में अहमदाबाद के एक इलाके में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या कथित तौर पर अज्ञात लोगों ने घर के भीतर कर दी। पुलिस इस मामले में लूट की आशंका जता रही है।

पुलिस उपायुक्त (जोन-1) रविंद्र पटेल ने बुधवार को संवाददताओं को बताया कि दयानंद शानबाग (90) और उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी शानबाग (80) घाटलोदिया इलाके की पारसमणि सोसाइटी के एक अपार्टमेंट रहते थे।

उन्होंने बताया कि दंपति का बेटा अपने परिवार के साथ शहर के दूसरे इलाके में रहता है। मंगलवार रात सोसाइटी में ही रहने वाला एक व्यक्ति बुजुर्ग दंपति से मिलने आया, जिसने इन दोनों को मृत अवस्था में देखा।

पटेल ने बताया कि इस घटना के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस जब दंपति के घर पहुंची तो अलमारी टूटी हुई थी और कमरे में सामान बिखरा हुआ था। पुलिस को हत्या के पीछे लूट की आशंका है। पुलिस ने आगे की जांच के लिए घटनास्थल पर मृतक के रिश्तेदारों को बुलाया।

पुलिस जांच के सिलसिले में मोहल्ले और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता