लाइव न्यूज़ :

गुजरात : वडोदरा में सहायक से बलात्कार के आरोप में बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 7, 2021 15:57 IST

Open in App

अहमदाबाद, सात अक्टूबर गुजरात के वडोदरा शहर में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट ने सहायक के रूप में काम करने वाली 24 वर्षीय युवती से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) डी एस चौहान ने बताया कि वडोदरा शहर की अपराध शाखा ने 69 वर्षीय आरोपी को बृहस्पतिवार सुबह भावनगर जिले के पालिताना कस्बे में उस जगह से गिरफ्तार किया जहां वह छिपा हुआ था।

चौहान ने पीटीआई-भाषा को बताया, “कानून की छात्रा, पीड़िता द्वारा आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद से वह छिपा हुआ था। एक सूचना के आधार पर, हमने आरोपी को पालिताना से गिरफ्तार किया और उसे वडोदरा ले आए।”

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के दोस्त को जूनागढ़ से एक सप्ताह पहले पकड़ा था और उसकी तीन दिन की रिमांड समाप्त होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था।

19 सितंबर को गोत्री थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसके नियोक्ता ने कुछ सरकारी काम पर बात करने के बहाने वडोदरा में एक जगह पर उसके सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया और उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़िता ने दावा किया कि आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को कुछ भी बताने के खिलाफ चेतावनी दी थी।

अधिकारी ने बताया कि आरोप के मुताबिक कुछ दिनों बाद आरोपी का 60 वर्षीय दोस्त पीड़िता के किराए के मकान में आया और उसके साथ जबरदस्ती की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता