लाइव न्यूज़ :

गुजरात : कोविड-19 टीके के विरोध में संदेश प्रसारित करने के आरोप में आठ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 27, 2021 22:30 IST

Open in App

वडोदरा, 27 जून गुजरात के वडोदरा में दो महिलाओं सहित कुल आठ लोगों को कथित रूप से कोविड-19 के टीके के खिलाफ संदेश फैलाने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया।

सायाजीगंज पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि छह पुरुषों सहित आठ लोगों का समूह ‘अवेकन गुजरात’ (जागो गुजरात)और ‘अवेकन बरोडियन’ (जागो वडोदरावासी) के बैनर के साथ कोविड-19 टीका के खिलाफ संदेश प्रसारित करने के लिए एकत्र हुआ।

उन्होंने बताया कि पुलिस के गश्ती दल को घटना की जानकारी मिली और वह मौके पर पहुंचा। अधिकारी ने बताया, ‘‘ ऐसे समय जब सरकार कोविड-19 टीकाकरण के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है, इन लोगों को बिना मास्क और सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन कर टीका विरोधी संदेश प्रसारित करते हुए पाया गया।’’

उन्हांने बताया कि इन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 120बी (आपराधिक साजिश),धारा-143 (गैर कानूनी तरीके से सभा करना), धारा-188 (सरकारी अधिकारी के आदेश की अवज्ञा), धारा-270 (जीवन के लिए खतरनाक संक्रामक बीमारी फैलाना) और आपदा प्रबंधन की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब