लाइव न्यूज़ :

गुजरात: साबरकांठा में एक व्यक्ति के पास से 35 लाख रुपये का मादक पदार्थ बरामद

By भाषा | Updated: October 10, 2021 15:48 IST

Open in App

हिम्मतनगर, 10 अक्टूबर पुलिस ने गुजरात के साबरकांठा जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 340 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ मेफेड्रोन जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपी इरशाद पठान (26) को गुप्त सूचना मिलने के बाद शनिवार रात साबरकांठा के हिम्मतनगर को अहमदाबाद से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिपलोदी गांव के पास पकड़ा गया।

हिम्मतनगर ए-डिवीजन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ''पठान जब दोपहिया वाहन से अहमदाबाद जा रहा था तो उसके पास से 348.6 ग्राम मेफेड्रोन बरामद हुआ, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया ।''

उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन-प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि जांच में पता लगाया जा रहा है कि मादक पदार्थ की आपूर्ति कहां से हुई और इसे किसके पास भेजा जाना था। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कब से मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा था।

मेफेड्रोन को 'म्याऊ म्याऊ' या एमडी के रूप में भी जाना जाता है।

पिछले महीने अधिकारियों ने गुजरात के कच्छ जिले के मुंद्रा बंदरगाह पर दो कंटेनरों से लगभग 3,000 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया था। माना जा रहा है कि इसे अफगानिस्तान से लाया गया था, जिसकी वैश्विक बाजार में कीमत लगभग 21,000 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?