लाइव न्यूज़ :

गुजरात : पीएमओ अधिकारियों के नाम पर ईमेल भेजने के मामले में डॉक्टर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 27, 2020 21:12 IST

Open in App

अहमदाबाद, 27 नवंबर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अधिकारियों के नाम पर ईमेल पते बनाने और गुजरात के सरकारी अधिकारियों को अपनी शिकायत पर तेजी से कार्रवाई करने का आदेश देने के आरोप में शुक्रवार को एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है।

अहमदाबाद साइबर अपराध शाखा ने आरोपी डॉक्टर विजय पारिख को उसके अमरेली स्थित आवास से गिरफ्तार किया। शाखा ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति के मुताबिक, हाल ही में गुजरात के कुछ वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ ही आईपीएस अधिकारियों को ईमेल प्राप्त हुए, जिन्हें भेजने वाले ने अपनी पहचान पीएमओ अधिकारियों के रूप में जाहिर की।

ईमेल में कहा गया था कि पारिख ने अहमदाबाद के परिमल गार्डन इलाके में निशीथ शाह से दो कार्यालय खरीदे थे लेकिन शाह ने धोखाधड़ी की और उसे कार्यालय का कब्जा नहीं दिया।

साथ ही कहा गया कि पारिख ने न्याय के लिए पीएमओ का दरवाजा खटखटाया है और राज्य के अधिकारियों को ''डॉक्टर पारिख के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए और कार्यालय का कब्जा प्राप्त करने में उनकी सहायता की जानी चाहिए।''

विज्ञप्ति के मुताबिक, ईमेल के संबंध में पड़ताल करने पर साइबर अपराध शाखा ने पाया कि पारिख ने सरकारी अधिकारियों पर दबाव डालने के लिए खुद ही ये ईमेल पते बनाए थे। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं