लाइव न्यूज़ :

गुजरात: संक्रमण के मामलों में कमी के चलते ऑक्सीजन, रेमडेसिविर की मांग में गिरावट

By भाषा | Updated: November 3, 2020 20:14 IST

Open in App

अहमदाबाद, तीन नवंबर गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों और उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी के चलते ऑक्सीजन और रेमडेसिविर जैसी दवाओं की मांग में गिरावट आई है। खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (एफडीसीए) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अक्टूबर के अंतिम सप्ताह के बाद से राज्य में प्रतिदिन संक्रमण के 1,000 से कम नए मामले सामने आ रहे हैं।

एफडीसीए के आयुक्त एचजी कोशिया ने कहा कि अक्टूबर महीने में मेडिकल ऑक्सीजन की मांग गिरकर 135 टन प्रतिदिन रही जोकि सितंबर में 240 टन प्रतिदिन थी।

उन्होंने कहा, '' राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है और कोविड-19 के उपचार में उपयोगी दवाओं जैसे रेमडेसिविर और फेविपिराविर दवाओं के अलावा मेडिकल ऑक्सीजन की मांग में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।''

आयुक्त ने कहा, '' रेमडेसिविर टीके की खुले बाजार में बिक्री अक्टूबर में गिरकर करीब 83,000 पर रही जोकि सितंबर में 1.80 लाख रही थी। सरकारी अस्पतालों में अक्टूबर में 30,000 टीकों का उपयोग किया गया जिसकी संख्या सितंबर में 40,000 रही थी।''

इसी तरह, हल्के संक्रमण के लिए उपयोग होने वाली फेविपिराविर गोलियों की मांग में भी भारी गिरावट आई है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल