लाइव न्यूज़ :

गुजरात ने 36 शहरों में रात्रि कर्फ्यू में एक घंटे की ढील देने का फैसला किया

By भाषा | Updated: May 26, 2021 15:20 IST

Open in App

अहमदाबाद, 26 मई गुजरात में कोरोना वायरस के मामलों में काफी गिरावट के मद्देनजर राज्य सरकार ने 36 शहरों में रात के कर्फ्यू में एक घंटे तक की रियायत देने का बुधवार को फैसला किया जबकि दिन के वक्त लगाई गईं पाबंदियां ज्यों की त्यों लागू रहेंगी।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गांधीनगर में कैबिनेट की बैठक के बाद कर्फ्यू के संशोधित समय के संबंध में घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रवार से 36 शहरों में रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

फिलहाल रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक रात का कर्फ्यू लागू है।

रूपाणी ने कहा, “ गुजरात में कोरोना वायरस के मामले कम हो रहे हैं। 30 अप्रैल को सबसे ज्यादा करीब 14,600 नए मामले आए थे जबकि वर्तमान में लगभग 3,200 मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। इसलिए, हमने रात के कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया है। कर्फ्यू अब रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा।”

उन्होंने कहा कि इस संबंध में बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी की जाएगी।

फिलहाल रात का कर्फ्यू अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट समेत 36 शहरों में लगा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इन शहरों में दिन के समय लागू प्रतिबंधों में कोई बदलाव नहीं होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका से सतर्क है और इससे निपटने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को गुजरात में कोरोना वायरस के 3,255 नए मामले आए थे और 44 मरीजों की मौत हुई थी जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,94,912 हो गई और मरने वालों की संख्या 9,665 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह