लाइव न्यूज़ :

गुजरात: दलित व्यक्ति को भोजनालय में पीटा, विधायक ने राज्य में बंद की दी धमकी

By भाषा | Updated: November 5, 2019 05:10 IST

साबरमती पुलिस थाने के निरीक्षक आर एच वाला ने बताया कि पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार प्रज्ञनेश परमार रात में खाना खाने के लिए महेश ठाकोर के भोजनालय गया था जहां गलती से उससे एक थाली गिर गई।

Open in App

अहमदाबाद के साबरमती इलाके में कथित रूप से ओबीसी समुदाय के चार लोगों ने एक मामूली सी बात पर 30 वर्षीय एक दलित व्यक्ति की रविवार देर रात पिटाई कर दी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। साबरमती पुलिस थाने के निरीक्षक आर एच वाला ने बताया कि पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार प्रज्ञनेश परमार रात में खाना खाने के लिए महेश ठाकोर के भोजनालय गया था जहां गलती से उससे एक थाली गिर गई।

इसके बाद महेश, जोगी ठाकोर और दो अन्य लोगों ने कथित रूप से उसकी पिटाई कर दी। दलित नेता एवं निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने आरोपियों को 24 घंटे में नहीं पकड़े जाने पर ‘‘गुजरात बंद’’ की धमकी दी है। वाला ने कहा, ‘‘जब परमार से रविवार रात को खाना खाते समय गलती से थाली गिर गई तो आरोपियों ने पहले उसे डांटा-फटकारा, उसके एवं उसके मित्र के खिलाफ अपशब्द कहे और उसकी पिटाई की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने बताया कि महेश ठाकोर और तीन अन्य के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है और एससी/एसटी (अत्याचार रोकथाम) कानून के प्रावधान लागू किए गए हैं। वाला ने बताया कि महेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और शेष तीन को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। मेवाणी ने कथित रूप से घटना का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया कि यदि पुलिस आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार नहीं करती तो वह गुजरात बंद की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा मत सोचिए कि दलित कायर हैं: हम संविधान पर भरोसा करते हैं!’’ 

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया