लाइव न्यूज़ :

गुजरात में आया अजीबोगरीब मामला, 10 साल पहले जिसकी हुई मौत, उसे लग गया कोरोना का टीका!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2021 11:38 IST

गुजरात में मृतकों के नाम पर टीकाकरण किए जाने की बात सामने आ रही है। एक शख्स की तो 10 साल पहले मौत हो गई थी, उनके नाम पर टीका दिए जाने का मैसेज परिवार वालों को मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात दामोह में मृतक के नाम पर टीकाकरण का मामला आया सामनेनरेश देसाई के नंबर पर आया उनके पिता को टीका लगाए जाने का संदेश, जबकि 2011 में हो चुकी है इनके पिता की मौतगुजरात में ऐसे और केस भी सामने आए हैं, मामले की जांच की जा रही है

अहमदाबाद: देश में कोरोना से जंग के लिए जारी टीकाकरण के बीच गुजरात के दाहोद जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां रविवार को नरेश देसाई के नंबर पर एक मैसेज आया कि उनके पिता को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। ये मैसेज रविवार को सुबह करीब 8.50 में आया जब टीकाकरण की शुरुआत भी नहीं हुई थी।

हालांकि, सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि जिन्हें वैक्सीन लगाए जाने का मैसेज आया, वे जिंदा ही नहीं है। नरेश देसाई के पिता नटवरलाल देसाई का निधन 93 साल की उम्र में 2011 में हो गया था। उस समय कोरोना का नामोनिशान तक नहीं था।

निधन के दस साल साल बाद उनके नाम पर वैक्सीन लगाए जाने का मैसेज परिवार वालों को भी हैरान कर गया। इस बीच जांच में ये बात सामने आई है कि मृतक का पैन नंबर और उनकी पोती का पैन नंबर एक जैसा ही था। 

गुजरात में और भी आए हैं ऐसे मामले

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दाहोद के जिला कलेक्टर विजय खराडी ने कहा, "हमने इस संबंध में आयकर विभाग से विवरण मांगा है।" 

हालांकि, अधिकारी अभी भी इस बात की जांच कर रहे हैं कि मैसेज में  उनकी पोती के बजाय मृतक का नाम क्यों आया। बता दें कि मृतकों को वैक्सीन लगाए जाने संबंधी ऐसे मामले गुजरात में और भी आए हैं।

ऐसा ही एक मामला लिमडी शहर के जालोद में भी सामने आया। जालोद में ही रहने वाली निपुल शर्मा को इस हफ्ते पता चला है कि उनकी मां मधु शर्मा (72) को कोविड- 19 का टीका लग गया है। हालांकि मधु शर्मा की 15 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई थी। 

निपुल शर्मा ने इस मामले मे अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि दूसरी खुराक लेने के पहले ही उसकी मां को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही निपुल ने बताया कि उनकी माँ को टीके की पहली खुराक 2 मार्च को दी गई थी। 

वहीं जब इस विषय में दाहोद के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर डी पहाड़िया से बातचीत की गई तो उन्होने कहा कि, 'स्थानीय अधिकारी लिमडी घटना की जांच कर रहे हैं , हम इस मैसेज के पीछे के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।'

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले