लाइव न्यूज़ :

विज्ञान ने साबित कर दिया, गाय के गोबर से बने घर परमाणु विकिरण से अप्रभावित रहते हैं, गुजरात कोर्ट के न्यायाधीश ने कहा...

By भाषा | Updated: January 24, 2023 10:28 IST

तापी जिला सत्र न्यायाधीश समीर व्यास ने पिछले साल नवंबर में उम्रकैद की सजा सुनाते हुए कहा था कि गाय के गोबर से बने घरों में रहने वाले लोग परमाणु विकिरण की स्थिति में प्रभावित नहीं होंगे, जबकि गोमूत्र से कई असाध्य रोग ठीक हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगाय ‘‘हमारी माता’’ है, न कि केवल एक जानवर। गौ रक्षा की बात करते हैं, लेकिन इसे धरातल पर लागू नहीं किया जा रहा है।आजादी मिले 75 साल बीत चुके हैं, लेकिन गोहत्या की घटनाएं कम होने के बजाय बढ़ रही हैं।

व्याराः गुजरात के तापी जिले के व्यारा कस्बे की एक सत्र अदालत के न्यायाधीश ने देश में गायों की रक्षा करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, ‘‘विज्ञान ने साबित कर दिया है कि गाय के गोबर से बने घर परमाणु विकिरण से अप्रभावित रहते हैं।’’

विभिन्न कानूनों का उल्लंघन कर गायों और बैलों को गुजरात से महाराष्ट्र ले जाने के दोषी 22 वर्षीय व्यक्ति को तापी जिला सत्र न्यायाधीश समीर व्यास ने पिछले साल नवंबर में उम्रकैद की सजा सुनाते हुए कहा था कि गाय के गोबर से बने घरों में रहने वाले लोग परमाणु विकिरण की स्थिति में प्रभावित नहीं होंगे, जबकि गोमूत्र से कई असाध्य रोग ठीक हो सकते हैं।

आदेश हाल में उपलब्ध कराया गया है। अपने आदेश में न्यायाधीश ने गायों के वध पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि गाय ‘‘हमारी माता’’ है, न कि केवल एक जानवर। अदालत ने आदेश में उल्लेख किया, ‘‘धरती की सारी समस्याएं उस दिन सुलझ जाएंगी जिस दिन धरती पर गाय के खून की एक बूंद भी नहीं गिरेगी।

हम गौ रक्षा की बात करते हैं, लेकिन इसे धरातल पर लागू नहीं किया जा रहा है। गोहत्या और अवैध परिवहन की घटनाएं नियमित रूप से हो रही हैं। यह एक सभ्य समाज के लिए अपमान की बात है।’’ न्यायाधीश ने कहा कि भारत को आजादी मिले 75 साल बीत चुके हैं, लेकिन गोहत्या की घटनाएं कम होने के बजाय बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘गाय धर्म का प्रतीक है। गाय आधारित जैविक खेती से उगाए गए खाद्य पदार्थ हमें कई बीमारियों से बचाते हैं। विज्ञान ने साबित कर दिया है कि गाय के गोबर से बने घर परमाणु विकिरण से अप्रभावित रहते हैं और गोमूत्र से कई असाध्य रोग ठीक हो सकते हैं।’’

टॅग्स :गुजरातकोर्टगाय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन