लाइव न्यूज़ :

गुजरात मंत्रिपरिषदः 10 नए मंत्री लेंगे शपथ, देखिए लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2025 14:44 IST

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिपरिषद का विस्तार शुक्रवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे होगा। गुजरात के मौजूदा मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री पटेल सहित 17 मंत्री हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआठ कैबिनेट स्तर के मंत्री हैं जबकि इतने ही राज्य मंत्री हैं। सदन की कुल संख्या का 15 प्रतिशत या 27 मंत्री हो सकते हैं। भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर, 2022 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली थी।

अहमदाबादः गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाले राज्य मंत्रिपरिषद का शुक्रवार को विस्तार किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने पहले बताया था कि आगामी मंत्रिपरिषद विस्तार में राज्य को लगभग 10 नए मंत्री मिल सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग आधे मौजूदा मंत्रियों को बदला जा सकता है। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिपरिषद का विस्तार शुक्रवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे होगा।’’ गुजरात के मौजूदा मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री पटेल सहित 17 मंत्री हैं।

आठ कैबिनेट स्तर के मंत्री हैं जबकि इतने ही राज्य मंत्री हैं। कुल 182 सदस्यों वाली राज्य विधानसभा में सदन की कुल संख्या का 15 प्रतिशत या 27 मंत्री हो सकते हैं। गुजरात सरकार में राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल की जगह भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के नए अध्यक्ष बने। भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर, 2022 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली थी।

टॅग्स :गुजरातभूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेलBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां