लाइव न्यूज़ :

गुजरात: नाइट कर्फ्यू में मंत्री के बेटे को रोकने वाली कांस्टेबल सुनीता यादव छुट्टी पर गईं, गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद रिहा हुए तीनों आरोपी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2020 12:11 IST

स्वास्थ्य राज्यमंत्री और वराछा रोड से विधायक कुमार कनानी के बेटे प्रकाश कनानी और उसके दोस्तों की उन्हें रोकने का प्रयास कर रही महिला कांस्टेबल सुनीता यादव से तीखी बहस हो गई थी, जिसके ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया था कि रात्रि कर्फ्यू के दौरान जब उन्होंने कुछ लोगों को रोका तो उन्होंने उन्हें धमकी दी थी। ऑडियो क्लिप में उसे कांस्टेबल से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हम चाहें तो तुम्हें 365 दिन इसी जगह खड़ा रखवा सकते हैं।

गुजरात के एक मंत्री के बेटे और उसके दो दोस्तों को सूरत में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के कथित उल्लंघन के लिये रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। वहीं, मंत्री के बेटे को रोकने वाली कांस्टेबल सुनीता यादव छुट्टी पर चली गई हैं। स्वास्थ्य राज्यमंत्री और वराछा रोड से विधायक कुमार कनानी के बेटे प्रकाश कनानी और उसके दोस्तों की उन्हें रोकने का प्रयास कर रही महिला कांस्टेबल सुनीता यादव से तीखी बहस हो गई थी, जिसके ऑडियो क्लिप शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इसके बाद रविवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

ए-डिविजन के सहायक पुलिस आयुक्त सी के पटेल ने कहा कि प्रकाश कनानी और उसके दो दोस्तों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 270 और 144 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पटेल ने कहा कि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस बीच पटेल ने कहा कि यादव बीमारी की छुट्टी पर चली गई हैं और मामले की जांच जारी है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का मानना है कि सुनीता यादव ने इस घटना के बात उन्होंने इस्तीफे की पेशकश भी कर दिया है। 

जानिए क्या है पूरा मामला

महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया था कि रात्रि कर्फ्यू के दौरान जब उन्होंने कुछ लोगों को रोका तो उन्होंने उन्हें धमकी दी थी। इसके बाद सूरत के पुलिस आयुक्त आर बी ब्रह्मभट्ट ने शनिवार को इस मामले की जांच के आदेश दिये थे। यादव ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये लागू लॉकडाउन आदेशों का उल्लंघन करने के लिये बुधवार को रात्रि कर्फ्यू के दौरान करीब साढ़े दस बजे प्रकाश कनानी के दोस्तों को रोका था।

इसके बाद दोस्तों ने प्रकाश कनानी को बुलाया, जो अपने पिता की कार में आया और कथित रूप से यादव से बहस करने लगा। इस बहस की ऑडियो क्लिप शनिवार को वायरल हो गई। ऑडियो क्लिप में उसे कांस्टेबल से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हम चाहें तो तुम्हें 365 दिन इसी जगह खड़ा रखवा सकते हैं। इस पर कांस्टेबल चिल्लाकर कहती है वह तुम्हारे पिता की गुलाम या नौकर नहीं है, जो उसे 365 दिन यहां खड़ा रखवा सकें।

कांस्टेबल सुनीता यादव के इस्तीफे पर अटकलें

वहीं दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कहा कि  गुजरात में मंत्री का बिगड़ैल बेटा कर्फ्यू का उल्लंघन कर बिना मास्क घूम रहा था, कांस्टेबल सुनीता यादव ने बिना किसी दबाव में आए अपनी ड्यूटी निभाई। इस कार्य के लिए उन्हें सम्मानित करना चाहिए था पर उन्हें पूरे प्रशासन के दबाव में इस्तीफा देना पड़ रहा है। शर्मनाक!

 

(सामाचार एजेंसी एएनआई पीटीआई भाषा से इनपुट)

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया