लाइव न्यूज़ :

गुजरात : BJP सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 15, 2018 23:34 IST

गुजरात कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि वह प्रदेश की विजय रूपाणी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी।

Open in App

अहमदाबाद, 15 सितंबर :गुजरातकांग्रेस ने शनिवार को कहा कि वह प्रदेश की विजय रूपाणी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी। पार्टी ने दावा किया कि प्रदेश सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है और उसने लोगों का भरोसा खो दिया है। 

गुजरात विधानसभा का दो दिवसीय मानसून सत्र 18 सितंबर से शुरू हो रहा है। कांग्रेस विधायक शैलेश परमार ने शनिवार को कहा कि उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। 

परमार ने कहा, ‘‘यह सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है, चाहे किसानों का मुद्दा हो, शिक्षा और जीवनयापन की बढ़ती लागत हो, या फिर भ्रष्टाचार हो...यही वजह है कि हमनें अविश्वास प्रस्ताव दिया है।परमार ने कहा कि जिन मुद्दों पर सरकार विफल रही है उनमें किसानों का मुद्दा भी शामिल है। 

उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार किसानों के लिये कर्ज माफी की योजना लेकर नहीं आई न ही उसने सिंचाई के लिये बिजली की उचित आपूर्ति सुनिश्चित की या उन्हें फसलों का अच्छा समर्थन मूल्य देना सुनिश्चित किया। 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह