लाइव न्यूज़ :

गुजरात : कांग्रेस विधायकों ने ‘शहीद’ किसानों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा

By भाषा | Updated: March 23, 2021 17:19 IST

Open in App

गांधीनगर, 23 मार्च गुजरात विधानसभा में कांग्रेस विधायको ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर गत कई महीने से जारी प्रदर्शन के दौरान ‘शहीद’ हुए 250 किसानों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा।

हालांकि, भाजपा विधायकों ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया और मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी भगत सिंह और अन्य की शहादत का राजनीतिकरण कर रही है।

सदन में कृषि विभाग की वित्तीय मांगों पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी अचानक ‘शहीदी दिवस’ के मौके पर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव पर बोलने लगे।

धनानी ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी जानी चाहिए।

इसके बाद उन्होंने प्रस्ताव किया कि सदन को केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन के दौरान ‘‘शहीद हुए करीब 250 किसानों को भी श्रद्धांजलि देनी चाहिए।

धनानी ने कहा, ‘‘तीन स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत की आजादी के लिए अपनी जान दी, और इन 250 किसानों ने कृषि क्षेत्र को बचाने के लिए अपनी जान दी। हम सभी को स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ 250 किसानों को भी दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि देनी चाहिए।’’

कांग्रेस की मांग पर आपत्ति जताते हुए उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि विपक्षी पार्टी राजनीतिक लाभ के लिए जानबूझकर भगत सिंह की शहादत को प्रदर्शनकारी किसानों की मौत से मिला रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘क्या कांग्रेस ने उन 19 किसानों को श्रद्धांजलि दी थी, जिनकी मौत 1987 में गुजरात के गांधीनगर में उसके शासन के दौरान पुलिस की गोली लगने से हुई थी।’’

उल्लेखनीय है कि यह गोलीबारी तब हुई थी जब किसान अपने उत्पाद के उचित मूल्य की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

पटेल ने कहा, ‘‘आप की मांग से उन तीन स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान हुआ है। कांग्रेस पहले यह बताए कि क्यों उसके शासन में 19 किसानों को मारा गया।’’

पटेल के बयान को नजरअंदाज करते हुए कांग्रेस विधायकों ने सदन में खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा जबकि भाजपा सदस्य इसमें शामिल नहीं हुए एवं पटेल ने अपना भाषण जारी रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos