लाइव न्यूज़ :

गुजरात : कांग्रेस विधायक, बेटों को हमले के मामले में एक वर्ष की जेल

By भाषा | Updated: February 20, 2021 18:37 IST

Open in App

जूनागढ़, 20 फरवरी गुजरात के जूनागढ़ जिले की एक अदालत ने शनिवार को कांग्रेस के एक विधायक और उनके तीन बेटों को 2008 के पंचायत चुनाव को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के तीन सदस्यों पर हमला करने के लिए एक वर्ष जेल की सजा सुनाई।

मेनदरदा के न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) दिलीप गिरी गोस्वामी की अदालत ने कांग्रेस विधायक भीखाभाई जोशी को भादंसं की धारा 452 (घायल करने के इरादे से घर में घुसना) और 324 (खतरनाक तरीके से घायल करना) के तहत दोषी पाया और उन्हें एक वर्ष जेल की सजा सुनाई।

अदालत ने उनके तीन बेटों -- भरत, मनोज और जयंत को एक वर्ष कैद की सजा सुनाई और चारों आरोपियों पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। उन्हें बाद में जमानत भी दे दी गई।

जोशी और उनके तीनों बेटे चार नवंबर 2008 काो मेनदरदा तालुका के अमरापुर गांव में शिकायतकर्ता मुगेरभाई जुनेजा के घर में घुसे थे और परिवार पर तलवार, पाइप और चाकू से हमला किया जिसमें वे घायल हो गए।

बताया गया कि पंचायत चुनाव को लेकर हमला हुआ।

अदालत ने फैसला सुनाते हुए 17 गवाहों के बयानों के साथ ही सबूतों का भी संज्ञान लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया