गुजरात विधानसभा चुनावः कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक इंद्रनील राजगुरु और वाश्रम सगतिया आप में शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 14, 2022 19:17 IST2022-04-14T19:16:40+5:302022-04-14T19:17:36+5:30

122 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति के साथ 2012 गुजरात विधानसभा में सबसे अमीर विधायक रहे व्यापारी राजनेता इंद्रनील राजगुरु कई दिनों से विकल्प तलाश रहे थे। 

Gujarat Congress leader Indranil Rajyaguru join AAP arvind kejriwal 2012 richest MLA Assembly declared assets Rs 122 crore | गुजरात विधानसभा चुनावः कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक इंद्रनील राजगुरु और वाश्रम सगतिया आप में शामिल

साल 2018 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

Highlightsभारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने के सर्वश्रेष्ठ विकल्प के रूप में आप उभरी है।अरविंद केजरीवाल की तारीफ की और दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री लोगों के लिए लड़ते हैं। राजगुरु कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में राजकोट पूर्व सीट से 2012 में विधायक चुने गए थे।

अहमदाबादः गुजरात में कांग्रेस के पूर्व विधायक इंद्रनील राजगुरु बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। स्थानीय कांग्रेस नेता वाश्रम सगतिया भी आप में शामिल हो गये हैं। वह राजकोट नगर निगम में विपक्ष के नेता रह चुके हैं।

122 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति के साथ 2012 गुजरात विधानसभा में सबसे अमीर विधायक रहे व्यापारी राजनेता राजगुरु कई दिनों से विकल्प तलाश रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करने और राज्य में भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने के सर्वश्रेष्ठ विकल्प के रूप में आप उभरी है।

राजगुरु राजकोट में आप में शामिल हुए। उन्होंने पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की तारीफ की और दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री लोगों के लिए लड़ते हैं, अपनी पार्टी के लिए नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘इस रुख ने मुझे काफी प्रभावित किया है। मैं शुरुआत से कांग्रेस में था, क्योंकि मैं लोगों की सेवा करना चाहता था।

भाजपा ने लोगों को बेवकूफ बना कर सत्ता हासिल की, जबकि कांग्रेस ने विकल्प बनने की अपनी क्षमता खो दी। कांग्रेस के साथ मेरी एकमात्र समस्या यह है कि उसमें भाजपा को हराने की इच्छा शक्ति का अभाव है। ’’ राजगुरु कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में राजकोट पूर्व सीट से 2012 में विधायक चुने गए थे। साल 2018 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

बाद में 2019 में वह कांग्रेस में फिर से शामिल हुए। राजगुरु ने कहा, ‘‘मैं आप में शामिल हो रहा हूं क्योंकि यह बेहतर तरीके से लोगों की सेवा करने के सर्वश्रेष्ठ विकल्प के रूप में उभरी है। कहीं न कहीं, मुझे लगता है कि सिर्फ आप में, गुजरात में भाजपा को उखाड़ फेंकने की शक्ति है।’’ राजगुरु ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने को इच्छुक नहीं हैं, जिसके दिसंबर में होने की उम्मीद है। 

Web Title: Gujarat Congress leader Indranil Rajyaguru join AAP arvind kejriwal 2012 richest MLA Assembly declared assets Rs 122 crore

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे