लाइव न्यूज़ :

गुजरात: कांग्रेस ने 2022 में चुने जाने पर कृषि ऋण माफी, कोविड-19 मृतक के परिजनों को मुआवजे का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: December 6, 2021 23:00 IST

Open in App

अहमदाबाद, छह दिसंबर कांग्रेस की गुजरात इकाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी अगर 2022 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश में सत्ता में आई तो मंत्रिमंडल की पहली बैठक में सभी कृषि कर्जों की माफी का फैसला लेगी।

एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि गुजरात में “कोविड-19 से मरने वाले” करीब तीन लाख लोगों के परिजनों को चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनने पर चार लाख रुपये का मुआवजा भी दिया जाएगा।

अपनी नियुक्ति के कुछ दिन बाद ठाकोर और पांच बार के विधायक सुखराम राठवा ने सोमवार को यहां हुए एक सार्वजनिक कार्यक्रम में औपचारिक रूप से क्रमश: नए गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य विधानसभा में नेता विपक्ष का पद संभाल लिया।

अपने पूर्ववर्ती अमित चावडा से कार्यभार लेने के बाद ठाकोर ने कहा कि अगर 2022 में विधानसभा चुनावों के बाद गुजरात में कांग्रेस सत्ता में आती है तो पार्टी की सरकार मंत्रिमंडल की पहली बैठक में सभी कृषि कर्जों का माफ करने का फैसला करेगी।

गुजरात में 1995 से भाजपा सत्ता में है और प्रदेश में दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है।

यहां पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ठाकोर ने कहा, “मेरी प्राथमिकता गुजरात के किसान और 50 लाख से ज्यादा बेरोजगार युवा हैं। व्यापारी और दुकानदार भाजपा सरकार से आजिज आ चुके हैं और वे चाहते हैं कि कांग्रेस सत्ता में आए। हम पूर्व में जीत नहीं सके क्योंकि हम ‘मार्केटिंग’ में अच्छे नहीं थे। आइए आगमी चुनाव जीतने के लिये जमीनी स्तर से अपनी तैयारी शुरू करें।”

नवनियुक्त नेता विपक्ष व आदिवासी नेता सुखराम राठवाने पाटीदार चेहरे परेश धनानी की जगह ली है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से “कागजी नेता” रहने के बजाय जमीन पर काम करने का आग्रह किया।

पांच बार के विधायक ने सभी वर्गों को साथ लेकर भाजपा को उखाड़ फेंकने का भरोसा जताया।

गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आती है, तो गुजरात में कोरोनोवायरस के कारण जान गंवाने वाले लगभग तीन लाख लोगों के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा देगी।

शर्मा ने कहा, “भले ही इस फैसले से राज्य के खजाने पर 12,000 करोड़ रुपये का बोझ आए लेकिन हम 2022 में सत्ता में आने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में यह निर्णय लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो