लाइव न्यूज़ :

गुजरात: कांग्रेस ने कोविड-19 से मरने वालों के परिजनों के लिये 4 लाख रुपये का मुआवजा देने को कहा

By भाषा | Updated: May 10, 2021 17:40 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 मई गुजरात में कांग्रेस ने सोमवार को मांग की कि कोविड-19 के कारण प्रदेश में बीते 13 महीनों के दौरान जान गंवाने वाले 8000 से ज्यादा लोगों के परिजनों को आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में महामारी की शुरुआत से कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों के बारे में जरूरी जानकारी जुटाने के लिये एक अभियान शुरू किया जा रहा है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में नौ मई तक कोविड-19 से 8394 लोगों की जान जा चुकी है।

चावड़ा ने आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 12 के तहत “जान जाने पर अनुग्रह सहायता” के तौर पर मुआवजा वितरण की मांग की।

चावड़ा ने दावा किया, “आपदा प्रबंधन अधिनियम के दो भाग है। एक उल्लंघन पर दंड के बारे में है जबकि दूसरा पीड़ितों के कल्याण से संबंधित है। लेकिन सरकार ने इस दूसरे हिस्से की पूरी तरह अनदेखी की है। पूर्व में ऐसे वाकये सामने आए हैं जब सरकारों ने आपदा या दुर्घटना में मुआवजा दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए