लाइव न्यूज़ :

गुजरात : कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि

By भाषा | Updated: March 6, 2021 19:46 IST

Open in App

अहमदाबाद, छह मार्च गुजरात में कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक लेने के कुछ ही दिन बाद एक स्वास्थ्यकर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

गांधीनगर के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एम. एच. सोलंकी ने शनिवार को बताया कि गांधीनगर जिले के देहगाम तालुका निवासी स्वास्थ्यकर्मी ने पहली खुराक 16 जनवरी को और दूसरी खुराक 15 फरवरी को ली थी। उन्हें बुखार आया और उनके लक्षणों की जांच करने पर उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

सोलंकी ने कहा, ‘‘लक्षण बेहद हल्के होने के कारण उन्हें घर में पृथक-वास में रखा गया है। उन्होंने बताया कि वह सोमवार से काम करने की स्थिति में होंगे।’’

अधिकारी ने बताया कि टीके की दोनों खुराक लेने के बाद शरीर में एंटीबॉडी बनने में सामान्य रूप से 45 दिन का समय लगता है।

उन्होंने कहा कि टीके दोनों खुराक लेने के बावजूद सुरक्षित बने रहने के लिए लोगों को मास्क पहनना चाहिए और दो गज की दूरी सहित कोविड-19 से जुड़े सभी नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए।

शुक्रवार की शाम तक गुजरात में 2,72,240 लोगों के संक्रमित होने और संक्रमण से 4,413 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos