लाइव न्यूज़ :

गुजरात: हिंदुत्व पर सवाल उठाने को लेकर भाजपा की बैठक में कांग्रेस और खुर्शीद की निंदा

By भाषा | Updated: November 17, 2021 23:03 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 नवंबर भाजपा की गुजरात इकाई ने बुधवार को राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पारित एक राजनीतिक प्रस्ताव में हिंदुत्व पर निशाना साधने के लिये कांग्रेस की निंदा की। इसके अलावा आईएसआईएस तथा बोको हराम जैसे कट्टरपंथी जिहादी समूहों के साथ वैचारिक सिद्धांत की तुलना के लिये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की कड़ी निंदा की।

संगठनात्मक मामलों और अगले साल के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए गांधीनगर में गुजरात भाजपा मुख्यालय में राज्य कार्यकारिणी की एकदिवसीय बैठक बुलाई गई थी।

सितंबर में भाजपा द्वारा अपने मुख्यमंत्री और अन्य सभी मंत्रियों को बदलने के बाद राज्य कार्यकारिणी की यह पहली बैठक थी।

बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया है, ''देश के विभिन्न राज्यों में चुनाव से पहले अपनी तुष्टीकरण की राजनीति के तहत कांग्रेस पार्टी हिंदुत्व को निशाना बना रही है। इसके एक नेता सलमान खुर्शीद ने हिंदू धर्म की तुलना आईएसआईएस और बोको हराम से कर पूरे हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। प्रदेश भाजपा, कांग्रेस पार्टी की इस हिंदू विरोधी मानसिकता की कड़ी निंदा करती है।''

प्रस्ताव पार्टी नेता भरत बोघरा ने पेश किया था।

खुर्शीद ने अपनी पुस्तक ''सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन आवर टाइम्स'' में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हराम जैसे कट्टरपंथी इस्लामी समूहों से की है। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिंदुत्व और हिंदू धर्म को अलग-अलग अवधारणाएं बताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता