लाइव न्यूज़ :

मोरारी बापू पर टिप्पणी के विरोध में कलाकारों, स्तंभकार ने लौटाये पुरस्कार

By भाषा | Updated: September 14, 2019 06:14 IST

गुजराती अखबारों के लिए लिखने वाले वसावडा ने कहा, ‘‘मेरा पुरजोर विश्वास है कि मोरारी बापू ने अपने प्रवचन के दौरान किसी का अपमान नहीं किया क्योंकि मैं वहां था। इसके विपरीत मुझे लगता है कि कुछ लोगों ने भगवान शिव और बापू का अपमान किया।’’

Open in App
ठळक मुद्देदेवपीठ के एक धार्मिक नेता ने कथित तौर पर कहा कि लोक कलाकार नशा करके प्रस्तुति देते हैं।बापू ने खेद जता दिया, लेकिन लक्ष्मीनारायण देवपीठ के कुछ नेताओं ने उनसे स्पष्ट रूप से माफी मांगने को कहा।

रामकथा वाचक मोरारी बापू पर टिप्पणियों का विरोध करते हुए गुजरात के नौ लोक कलाकारों और एक जानेमाने स्तंभकार ने स्वामीनारायण संप्रदाय के एक समूह से मिले पुरस्कारों को लौटा दिया है। स्वामीनारायण संप्रदाय से जुड़े लक्ष्मीनारायण देवपीठ (वडताल) के कुछ नेताओं ने ‘नीलकंठ’ या ‘नीलकंठ वर्णी’ शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर मोरारी बापू की टिप्पणियों की आलोचना की है।बापू ने कहा था कि नीलकंठ केवल एक हैं, वह भगवान शिव हैं और अन्य किसी को इस शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हालांकि बाद में बापू ने खेद जता दिया, लेकिन लक्ष्मीनारायण देवपीठ के कुछ नेताओं ने उनसे स्पष्ट रूप से माफी मांगने को कहा। नेताओं ने कुछ तीखी टिप्पणियां भी कीं।देवपीठ के एक धार्मिक नेता ने कथित तौर पर कहा कि लोक कलाकार नशा करके प्रस्तुति देते हैं। इसके विरोध में पिछले दो दिन में नौ कलाकारों और स्तंभकार जय वसावडा ने देवपीठ द्वारा उन्हें दिये गये ‘रत्नाकर’ पुरस्कार को लौटाने की घोषणा की है। इन कलाकारों में भजन गायक हेमंत चौहान, लोक कलाकार मायाभाई अहीर, सैराम दवे, धीरू सरवैया और उस्मान मीर शामिल हैं।गुजराती अखबारों के लिए लिखने वाले वसावडा ने कहा, ‘‘मेरा पुरजोर विश्वास है कि मोरारी बापू ने अपने प्रवचन के दौरान किसी का अपमान नहीं किया क्योंकि मैं वहां था। इसके विपरीत मुझे लगता है कि कुछ लोगों ने भगवान शिव और बापू का अपमान किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सार्वजनिक रूप से पुरस्कार प्राप्त किया था, इसलिए सार्वजनिक रूप से इसे लौटाने की घोषणा कर रहा हूं।’’अहीर ने कहा कि मोरारी बापू का नाम बिना वजह इस विवाद में खींचा जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘बापू निर्मल और यथार्थपूर्ण व्यक्तित्व हैं। उनके मन में कभी किसी के लिए कोई गलत भावना नहीं रही। इसके बाद भी कुछ लोगों ने उनसे माफी मांगने को कहा।’’

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया