लाइव न्यूज़ :

गुजरात के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से की मुलाकात

By भाषा | Updated: September 20, 2021 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात की।

कोविंद से मुलाकात के बाद पटेल ने ट्वीट किया, ‘‘देश की राजधानी दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति महोदय रामनाथ कोविंदजी से शिष्टाचार भेंट की।’’ पटेल ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भी मुलाकात की।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने भी बैठक की एक तस्वीर ट्वीट की है। यह बैठक उप-राष्ट्रपति निवास में हुई।

पटेल ने बाद में ट्वीट किया, “नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू जी के साथ भेंट कर खुशी हुई।”

पिछले हफ्ते गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद पटेल पहली बार राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा पर आए हैं।

पटेल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मैंने मुलाकात की। हमारे प्रिय प्रधानमंत्री की देशवासियों के कल्याण के प्रति सोच और भारत को विकास की नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की उनकी दृष्टि उनसे मिलने वाले हर व्यक्ति को नयी ऊर्जा से भर देती है।’’

प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी दोनों नेताओं के बीच मुलाकात की एक तस्वीर ट्वीट कर साझा की।

मुख्यमंत्री ने शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला से भी मुलाकात की।

शाह से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गृह मंत्री अमित शाह से नयी दिल्ली में मुलाकात की। गुजरात के लिए गौरव की बात है कि राज्य की बेहतरी के लिए लगातार उनका मार्गदर्शन और सहयोग मिल रहा है।’’

पटेल ने बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात की।

नड्डा से मुलाकात के बाद उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से औपचारिक भेंट की। भेंट के दौरान प्रदेश में हो रहे विकास एवं प्रगति के कार्यों से अवगत कराया तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।’’

पहली बार के विधायक भूपेंद्र पटेल ने 13 सितंबर को गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। विजय रूपाणी के अचानक इस्तीफा देने के बाद पटेल को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। राज्य में लगभग सवा साल बाद विधानसभा चुनाव होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह