लाइव न्यूज़ :

गुजरात के मुख्यमंत्री ने शाह के जन्मदिन पर सेवा सेतु कार्यक्रम का सातवां चरण शुरू किया

By भाषा | Updated: October 22, 2021 14:41 IST

Open in App

अहमदाबाद, 22 अक्टूबर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर अहमदाबाद के समीप एक गांव से राज्यव्यापी सेवा सेतु कार्यक्रम के सातवें चरण की शुक्रवार को शुरुआत की।

शाह के 57वें जन्मदिन पर उनके निर्वाचन क्षेत्र में साणंद तालुक के मणिपुर गांव में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री साणंद तालुका में एक आवासीय स्कूल और गरीब बालिकाओं के लिए बनाए गए एक हॉस्टल भी गए तथा छात्रों के साथ शाह का जन्मदिन मनाया।

सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों को आय प्रमाणपत्र, विधवा पेंशन, जाति प्रमाणपत्र और डुप्लिकेट राशन कार्ड जैसे प्रमाणपत्र और दस्तावेज सरकारी कार्यालयों में जाए बिना उनके घर पर ही मिलते हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि भाषण देने के बजाय पटेल ने कुछ लाभार्थियों को प्रमाणपत्र तथा अन्य दस्तावेज बांटे और उनके मुद्दों को समझने के लिए उनसे बातचीत की। बाद में पटेल साणंद शहर के समीप गरीब बच्चों के लिए न्यास द्वारा संचालित आवासीय स्कूल ‘दादानंद आश्रम स्कूल’ पहुंचे और गरीब बच्चों के साथ शाह का जन्मदिन मनाया। उन्होंने वहां पढ़ रहे बच्चों को स्कूल के बैग और अन्य उपहार भी दिए।

वह साणंद के समीप नल सरोवर में बालिकाओं के एक हॉस्टल में भी गए जहां उन्होंने लड़कियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों से उन्हें हल करने के निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह