लाइव न्यूज़ :

गुजरात के मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को सब्सिडी वाले ई-वाहन उपलब्ध कराने की योजना शुरू की

By भाषा | Updated: October 25, 2021 16:32 IST

Open in App

गांधीनगर, 25 अक्टूबर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य के निर्माण और औद्योगिक क्षेत्र के कामगारों को रियायती दर पर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन उपलब्ध कराने की योजना सोमवार को शुरू की।

उन्होंने यहां महात्मा मंदिर में आयोजित एक समारोह में 'गो-ग्रीन' योजना और उसके पोर्टल का शुभारंभ भी किया और कामगारों से इस पहल का लाभ उठाने का आग्रह किया, जिसका उद्देश्य ईंधन का खर्च कम करना और वाहनों के प्रदूषण पर अंकुश लगाकर पर्यावरण को बचाना है।

इस योजना के तहत संगठित क्षेत्र के कामगार, जैसे औद्योगिक श्रमिक, को बैटरी से चलने वाले दोपहिया वाहनों की खरीद पर वाहन की कीमत पर 30 प्रतिशत या 30,000 रुपये (जो भी कम हो) की सब्सिडी मिलेगी।

राज्य सरकार की विज्ञप्ति के अनुसार, निर्माण क्षेत्र के श्रमिकों के लिए 50 प्रतिशत या 30,000 रुपये (जो भी कम हो) की सब्सिडी मिलेगी। इन दोनों श्रेणियों के ई-वाहन खरीदारों को आरटीओ पंजीकरण और पथकर के रूप में एकमुश्त सब्सिडी मिलेगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘राज्य सरकार का लक्ष्य शुरुआती चरण में निर्माण क्षेत्र के 1000 और संगठित क्षेत्र के 2,000 श्रमिकों को बैटरी से चलने वाले ऐसे दोपहिया वाहन उपलब्ध कराना है। केवल सरकार द्वारा अनुमोदित ‘मेड इन इंडिया’ वाहनों को ही योजना का पात्र माना जाएगा। इसके अलावा, एक बार चार्ज करने पर 50 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम उच्च-गति वाले वाहन ही इस योजना के तहत शामिल होंगे।’’

इसमें कहा गया है कि पात्र कर्मचारी आज ही दिन में लॉन्च किए गए पोर्टल का इस्तेमाल करके इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को चुनने और बुक करने के लिए आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं, और उनके आवेदन को मंजूरी मिलने के बाद डीलर से डिलीवरी ले सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां