लाइव न्यूज़ :

गुजरात के मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद में अपशिष्ट जल शोधन संयंत्र का उदघाटन किया

By भाषा | Updated: June 25, 2021 17:00 IST

Open in App

अहमदाबाद,25 जून गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को शहर के वाटवा औद्योगिक क्षेत्र में देश के प्रथम ‘फेंटन कैटालिटिक रिएक्टर’ का डिजिटल माध्यम से उदघाटन किया। यह एक अत्याधुनिक औद्योगिक अपशिष्ट जल शोधन संयंत्र है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि तीन करोड़ लीटर प्रतिदिन की क्षमता वाला यह संयंत्र ग्रीन इनवायरोन्मेंट सर्विसेज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (जीईएससीएसएल) ने अपने वाटवा जीआईडीसी परिसर में 70 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया है।

इस अवसर पर रूपाणी ने कहा कि संयंत्र कम से कम 700 औद्योगिक ईकाइयों को अपनी सेवा देगा, जिनमें से ज्यादातर रसायन एवं रंगों के निर्माण कार्य से जुड़े हुए हैं।

जीईएससीएसएल ने एक बयान में कहा कि संयंत्र का दिल्ली से केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा उदघाटन करने का कार्यक्रम था, लेकिन वह किसी कारणवश इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे