गुजरातः दोपहर 2:20 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, समारोह में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह
By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 13, 2021 07:15 IST2021-09-12T20:50:17+5:302021-09-13T07:15:20+5:30
भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद जोशी को नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा रखने वाले पटेल पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के करीबी माने जाते हैं।
गांधीनगरः गुजरात के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर के राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की। पूर्व सीएम विजय रुपाणी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल भी मौजूद रहे। सोमवार को वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।
भूपेंद्र पटेल (59) को रविवार को यहां सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पटेल सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Gujarat CM-elect Bhupendra Patel meets Governor Acharya Devvrat at Raj Bhavan in Gandhinagar. Former CM Vijay Rupani and state BJP chief CR Patil also present pic.twitter.com/aVdDTurCRL
— ANI (@ANI) September 12, 2021
विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने नेता के लिए पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा। रुपाणी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 112 विधायकों में से अधिकतर बैठक में उपस्थित थे।
बैठक के बाद पटेल ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ शाम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। सूत्रों ने बताया कि सोमवार के शपथ ग्रहण समारोह में केवल पटेल शपथ लेंगे और बाकी मंत्रियों को बाद में शामिल किया जाएगा।
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल की बहू देवांशी पटेल को उनके ससुर के राज्य के सीएम के रूप में चुने जाने पर कहा कि आज दिवाली की तरह है। यह कभी अपेक्षित नहीं था, हमारे परिवार के लिए एक पूर्ण आश्चर्य, यहां तक कि हमने इसे समाचारों पर भी देखा।
It's like Diwali today. This was never expected, a complete surprise for our family, even we saw it on news: Gujarat CM-elect Bhupendra Patel's daughter-in-law Devanshi Patel on her father-in-law being chosen as state CM. pic.twitter.com/XHFYPDBxyN
— ANI (@ANI) September 12, 2021
घोषणा के बाद पटेल ने संवाददाताओं से कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के उन पर भरोसा करने के लिए उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वह निवर्तमान सीएम विजय रुपाणी और डिप्टी सीएम नितिन पटेल, सी आर पाटिल और अन्य नेताओं सहित गुजरात नेतृत्व द्वारा उन पर दिखाए गए विश्वास के लिए भी आभारी हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ था। नए मुख्यमंत्री ने कहा, "सरकार ने अच्छा काम किया है ताकि विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। हम नए सिरे से योजना बनाएंगे और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए संगठन के साथ चर्चा करेंगे।"
Gujarat CM-elect Bhupendra Patel to be sworn-in tomorrow-September 13 at 2:20 pm: Governor Acharya Devvrat pic.twitter.com/d0liy0BDik
— ANI (@ANI) September 12, 2021
सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा रखने वाले पटेल पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के करीबी माने जाते हैं। आनंदीबेन 2012 में इसी सीट से चुनाव जीती थीं। अपने समर्थकों के बीच ‘दादा’ के नाम से पुकारे जाने वाले पटेल को गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री तथा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का करीबी माना जाता है। वह जिस विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं, वो गांधीनगर लोकसभा सीट का हिस्सा है, जहां से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सांसद हैं।