लाइव न्यूज़ :

गुजरात : 15 जुलाई से 12वीं के छात्रों के लिए शुरू होंगी कक्षाएं, कॉलेज व तकनीकी संस्थान भी खुलेंगे

By भाषा | Updated: July 10, 2021 01:04 IST

Open in App

अहमदाबाद, नौ जुलाई गुजरात में कोविड-19 के नये मामलों में गिरावट को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 15 जुलाई से 12वीं कक्षा के अलावा कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कक्षाएं शुरू करने की अनुमति प्रदान करने का फैसला किया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सरकार की कोर कमेटी की बैठक में महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया।

इस बीच, गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 56 नये मामले सामने आए हैं।

छात्रों के लिए कक्षाओं में उपस्थिति होना अनिवार्य नहीं होगा, लेकिन यदि छात्रों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा जाता है तो इसके लिए स्कूलों और कॉलेजों के अधिकारियों को माता-पिता की सहमति लेनी होगी।

विज्ञप्ति के मुताबिक गुजरात के 8,333 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 12 में 6.82 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं जबकि राज्य के 2,000 से अधिक कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में 11 लाख से अधिक स्नातक और डिप्लोमा छात्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं